भिनगा: ऑपरेशन घरपकड़ के तहत 12 घंटे के अंदर जनपदीय पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 19 वारंटियों को किया गिरफ्तार
लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने जनपद में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन धरपकड़' चलाया। वहीं थाना प्रभारियों ने कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर 19 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। उक्त वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु वारंट जारी किया गया था वही सभी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।