भिनगा: बनकटवा के भिट्टी गांव में पानी टंकी पर मजदूरी करने आए युवक का फंदे से लटकता मिला शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
बनकटवा के भिट्ठी गांव में पानी की टंकी पर 1 दिन पहले सीतापुर से मजदूरी करने आए मजदूर का फंदे से लटकता शव मिला है। वहीं सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर फंदे से शव को नीचे उतरवाकर पीएम के लिए भेज दिया है, इसी के साथ फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किया है।बताते चलें की रात में मजदूर किसी से फोन पर बात कर रहा था फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है।