सूरजपुर: सूरजपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, 6 नए उपार्जन केंद्र होंगे शुरू
सूरजपुर में 15 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 60 धान उपार्जन केंद्रों पर खरीद शुरू होगी। 6 नए केंद्र किसानों की सहूलियत के लिए बनाए गए हैं, जिनसे 2,813 किसानों को लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था से किसानों का समय और खर्च भी बचेगा।