मंडला: बम्हनीबंजर में कैबिनेट मंत्री ने कार्यशाला में दिया सक्षम कार्यकर्ता-सशक्त संगठन का संदेश
Mandla, Mandla | Apr 3, 2026 शुक्रवार को दो बजे बम्हनी बंजर मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत कार्यशाला में केबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं के विचारों में स्पष्टता, कार्यशैली में दक्षता और व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है।