औरंगाबाद में उर्दू तक़रीरी प्रतियोगिता, DM ने किया उद्घाटन।
औरंगाबाद | 24 NEWS LIVE
औरंगाबाद। उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के तहत आज समाहरणालय परिसर स्थित नगर भवन (टाउन हॉल) में उर्दू भाषा विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के तहत वाद-विवाद (तक़रीरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर डीडीसी कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता सैदुल हसन खा, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
DM ने कहा - _“उर्दू भाषा मुल्क की तहज़ीब, अदब और मोहब्बत की ज़ुबान है।”_ उन्होंने छात्रों से उर्दू के अध्ययन को बढ़ावा देने और पंचायत से जिला स्तर तक उर्दू में आवेदन करने की अपील की।
मंच से शायरी भी पेश की गई:
_“फूल बन जाओ और खुशबू का सबक याद करो... फिर ज़रूरी है ये, उर्दू का सबक याद करो।”_
*प्रतियोगिता में प्रथम स्थान:*
- *मैट्रिक वर्ग:* मो. मिस्बाहुर रज़ा
- *इंटर वर्ग:* मुबश्शिर सिद्दीकी
- *स्नातक वर्ग:* मो. जुलकरनैन
सभी विजेताओं को राशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#Aurangabad #UrduCompetition #DM_AbhilashaSharma #Takreeri #24NewsLive