सगमा: सगमा जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के बाद ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता: चंदा और श्रमदान से बनाई 300 मीटर सड़क
Sagma, Garhwa | Jul 8, 2026 धुरकी विकास के दावों के बीच धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करवा पहाड़ गांव के ग्रामीणों ने बुधवार 2 बजे एक अनूठी मिसाल पेश की है। लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क की गुहार लगाने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने हार मानने के बजाय खुद कमान संभाल ली। करवा पहाड़ के बूट हटिया टोला के ग्रामीणों ने एकजुट होकर चंदा इकट्ठा किया और स्वयं श्रमदान