चकरनगर: हमीरपुरा के समीपवर्ती यमुना नदी से मंदबुद्धि युवती प्रिया चौहान का शव बरामद, वह तीन दिन से लापता थी
हमीरपुरा मंदिर से करीब तीन किलोमीटर पूर्व दिशा बकेवर थाना की बराऊख चौकी क्षेत्र में यमुना नदी पानी में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर लवेदी, बकेवर और चकरनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान प्रिया चौहान (20) पुत्री शैलेंद्र चौहान, निवासी ग्राम चांदई, थाना चकरनगर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार प्रिया मानसिक रूप से कमजोर थी ।