फिरोज़ाबाद: शंकरपुर घाट के पास यमुना में गिरकर 4 साल के बच्चे की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहब्बदपुर पुलिस ने शंकरपुर घाट स्थित यमुना से 4 साल के बालक की लाश को बरामद किया है। बताया जाता है त्रिलोकी नामक युवक पत्नी से हुयी विवाद के बाद बालक को साथ लेकर शंकरपुर घाट के पुल पर आया था। इसी दौरान फोन पर बात करते समय बालक यमुना गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है।