परिहार: उम्मीद टूटी, लापता अपनों को मृत मानकर कुश के पुतले का अंतिम संस्कार
नेपाल की बाढ़ के नौ दिन बाद भी अपनों का सुराग नहीं मिलने से परिजनों का सब्र टूटने लगा है। बेतरावती के बोगटी टार में आचार्य परिवार ने लापता दो भाइयों के जीवित मिलने की उम्मीद छोड़कर हिंदू रीति-रिवाज से श्राद्ध कर्म शुरू कर दिया। वहीं काठमांडू के पशुपति आर्यघाट में करीब एक दर्जन लापता लोगों के परिजनों ने कुश का पुतला बनाकर अंतिम संस्कार किया। केदार प्रसाद आचार