दतिया: लाठी-कुल्हाड़ी हमले में 5 साल बाद आया फैसला: दतिया के छह आरोपियों को 10 साल की कैद, मोबाइल वीडियो बना अहम सबूत
Datia, Datia | Apr 28, 2026 दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरिया में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले के मामले में करीब पांच साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सविता जड़िया की अदालत ने छह आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।