प्रतापपुर: कदमा पारा में सिलिंग तोड़कर मोबाइल दुकान में हुई चोरी
क्षेत्र के कदमा पारा स्थित पेट्रोल पंप के पास सुशील मोबाइल दुकान में बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने सिलिंग तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो छोटे बच्चे चोरी करते नजर आए हैं। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।