फरसगांव: फरसगांव में आज शाम 5 बजे से शराब दुकानें बंद, उपचुनाव के चलते 1 जून तक रहेगा शुष्क दिवस
नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 1 एवं 12 में होने वाले पार्षद उप निर्वाचन को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने 30 मई शाम 5 बजे से 1 जून शाम 5 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया है।निर्देश के अनुसार शनिवार शाम 5 बजे से फरसगांव स्थित विदेशी कंपोजिट मदिरा दुकान एवं उससे संचालित अहाता पूरी तरह बंद रहेंगे।