बूंदी: नैनवा निवासी पीड़ित व्यक्ति को पुत्र को विदेश भेजने के नाम पर ऐंठे ढाई लाख रुपए, थाने के चक्कर काटने को मजबूर
Bundi, Bundi | Oct 25, 2024 पुत्र को विदेश भेजने के नाम पर नैनवा निवासी व्यक्ति से एक ठग ने वीजा बनाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित ने एक माह पूर्व नैनवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन आज शुक्रवार तक भी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।पीड़ित व्यक्ति ने जिला पुलिस अधीक्षक से फरियाद लगाई है।वहीं पीड़ित व्यक्ति थाने के चक्कर काटने को मजबूर हो रहा है।