मंदसौर: मंदसौर में डीआईजी की बैठक, अपराधियों पर कड़ी निगरानी और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
मंदसौर में सोमवार शाम रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी, एएसपी, सीएसपी,एसडीओपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर चर्चा करते हुए अपराधियों पर कड़ी नजर रखने तथा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए,