बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाड़ा में विस्थापितों के नियोजन की मांग को लेकर झारखंडी मानुष बेरोजगार मोर्चा ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। तथा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि स्थानीय नीति के मुताबिक 75% स्थानीय लोगों को रोजगार देना है लेकिन रोजगार देने की बात तो दूर है ईएसआई, पीएफ तक नहीं दिया जाता है।