जांजगीर: जिल कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से कलेक्टर आकाश छिकारा ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को जिले के सभी विकासखंडों एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने के लिए एलईडी वैन को रवाना किया गया। यह एलईडी स्क्रीन वैन जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं की प्रभावी जानकारी आमजन तक पहुंचाने और लाभ लेने के लिए रवाना किया गया है। ताकि, शासन की योजनाओं की जानकारी गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें।