जानसठ: भोपा क्षेत्र के शुक्रताल मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का आतंक, आपस में टकराए दो ओवरलोड वाहन चालकों ने कूदकर बचाई जान
भोपा क्षेत्र के शुक्रताल मार्ग पर शनिवार शाम 4:00 के आसपास ओवरलोड वाहनों का आतंक देखने को मिला, जिसमें दो ओवरलोड वाहन आमने-सामने की भिड़ंत हो गई और देखते ही देखते पूरी तरह रास्ता भी बाधित हो गया, गनीमत रही के दोनों ओवरलोड वाहनों पर सवार चालकों ने कूदकर अपनी जान बचा ली अन्यथा हादसे का शिकार हो सकते थे,यातायात पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।