जानसठ: भोपा क्षेत्र के गांव जौली में मामूली विवाद को लेकर एक युवक को दबंगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल
भोपा क्षेत्र के गांव जौली मे शुक्रवार रात्रि 9:00 के आसपास गांव के दबंगों ने एक युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट, बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते घर के बाहर बैठे हुए एक युवक के साथ दबंगों ने लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया।