जानसठ: मीरापुर पुलिस ने दबिश के दौरान ₹25,000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, बरामद हुए एक देशी तमंचा, कारतूस और ₹10,500 नकदी
मीरापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर बृहस्पतिवार शाम 5:00 के आसपास एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया, जिस पर 25000 का इनाम घोषित है, एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देश में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत फुरकान को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से देसी तमंचा कारतूस और 10500 की नगदी बरामद की गई।