जमुई: दरोगा प्रभात रंजन हत्याकांड में बड़ा फैसला, तीन बालू माफियाओं को सुनाई गई उम्रकैद
Jamui, Jamui | May 27, 2026 जमुई के चर्चित दरोगा प्रभात रंजन हत्याकांड में अदालत ने बुधवार 1 बजे बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय सुधीर सिन्हा की अदालत ने कृष्णा दास, पवन दास और मिथिलेश ठाकुर को धारा 302/34 समेत अन्य धाराओं में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।