हुज़ूर: भोपाल में पशुओं की बीमारियों से बचाव के लिए आयोजित हुआ सेमिनार
Huzur, Bhopal | Mar 11, 2025 पशुओं को बीमारियों से बचाने के तरीकों को लेकर मंगलवार को भोपाल में सेमिनार हुआ। इसमें मंत्री और एक्सपर्ट शामिल हुए। एक्सपर्ट के बीच एंटीबायोटिक दवा के उपयोग-दुरुपयोग समेत कई विषयों पर मंथन किया गया। पशु चिकित्सा में वैकल्पिक उपचार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 11 मार्च से शुरू हो गई।