बहेड़ी: नगर के नैनीताल रोड से निकाला गया जुलूस ए गौसिया, बड़ी संख्या में आशिकाने गौसुल आजम हुए शामिल
बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित शफीक मेंबर मार्केट के पास से हर साल की तरह इस बार भी शहंशाए औलिया सरकार ग़ौसुल आज़म की ग्यारवीं शरीफ के मौके पर अंजुमन गुलामाने रसूल की जानिब से जुलूस ए गौसिया निकाला गया जिसमे गौसुल आज़म की शान में तकरीर और मनकबत पेश की गईं जिसमें बड़ी संख्या में आशिकाने गौसुल आज़म ने शिरकत की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स मौजूद रहा।