सरैयाहाट: सरैयाहाट में वर्षों से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
सरैयाहाट थाना पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर दुमका के सेन्ट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में थाना कांड संख्या 36/2017 और 54/2020 के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की।