बदायूं: नवादा गांव में चोरी की शिकायत करने गए पीड़ित को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | May 28, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नवादा गांव में चोरी की शिकायत करने गए पीड़ित को दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल कारे हसन पुत्र मेंहदी हसन निवासी नवादा थाना सिविल लाइंस क्षेत्र का रहने वाला है। थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।