भीलवाड़ा: 69-ए के तहत पट्टे देने की मांग तेज, कच्ची बस्तीवासियों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
शहर की विभिन्न कच्ची बस्तियों के निवासियों ने बुधवार दोपहर भीलवाड़ा कच्ची बस्ती विकास मंच के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर पट्टों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021-22 के दौरान दिए गए आवेदन पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके कारण हजारों गरीब परिवार अपने मकानों के पट्टों से वंचित हैं।