Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

Breaking News 43°C की भीषण गर्मी में भी दो-दो कंबल ओढ़ते हैं हरियाणा के संतलाल! अजीब बीमारी या रहस्य? #हरियाणाके महेंद्रगढ़ जिले के डेरोली अहीर गांव के रहने वाले संतलाल इन दिनों अपनी अनोखी शारीरिक स्थिति के कारण चर्चा में हैं। जहां भीषण गर्मी में लोग तेज धूप और उमस से बचने के लिए पंखे, कूलर और एसी का सहारा लेते हैं, वहीं संतलाल गर्मी के मौसम में भी दो कंबल ओढ़कर आराम से बैठे नजर आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान उन्हें न तो गर्मी सताती है और न ही उनके शरीर पर पसीना दिखाई देता है। #reelschallenge #reelsvideoシ #viralreelschallenge #viralvideochallenge #newsfeed #newstoday #haryana #BreakingNews #BREAKING

Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026

MORE NEWS

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्राईमरी सेक्टर पर जोर देते हुए, ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत् अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के निर्देश विभागों को दिए। 

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने प्रोजेक्ट अगले तीन दिन में पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं की प्रतिपूर्ति के लिए भी प्रस्ताव शीघ्र अपलोड किए जाएं, ताकि समय से प्रतिपूर्ति जारी की जा सके। उन्होंने धीमी गति से चल रहे प्रोजेक्ट्स पर भी चिंता जाहिर करते हुए पुरानी परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय सचिव स्लो गोईंग प्रोजेक्ट्स की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए कार्यों को पूर्ण कराएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागों द्वारा एकीकृत दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रोजेक्ट तैयार करने पर ही किसी क्षेत्र में योजनाओं का उचित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। कृषि-बागवानी क्षेत्र में सम्पूर्ण लिंकेज के साथ एक से अधिक क्लस्टर्स को शामिल करते हुए बड़े प्रोजेक्ट बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट्स में एक क्षेत्र के आसपास के सभी क्लस्टर्स को कोल्ड चेन, इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन आदि की सुविधा एक ही प्राजेक्ट के अंतर्गत मिल सके। 

मुख्य सचिव ने इसके लिए नाबार्ड से तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध कराए जाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड को गतिशक्ति पोर्टल का एक्सेस उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह सभी परियोजनाओं का अध्ययन कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 4, 5 क्षेत्र चिन्हित करते हुए इन चिन्हित क्षेत्रों के एक सम्पूर्ण लिंकेज प्लान तैयार करने में तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध करा सकें। इस पर नाबार्ड ने शीघ्र एक टीम लगाए जाने के आश्वासन दिया।  

मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यान विभाग को पॉलीहाऊस परियोजना को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु सचिव स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करते हुए लगातार निगरानी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को भी सभी जनपदों में बड़े स्तर के अस्पतालों को स्थापित कर दूरस्थ क्षेत्रों में पशुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जो प्रोजेक्ट पूर्ण हो चुके हैं, उन प्रोजेक्ट्स के पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र एवं रिपोर्ट, शीघ्र से शीघ्र नाबार्ड को उपलब्ध कराए जाएं। 

बैठक के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1 हजार करोड़ के प्रस्ताव का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 500 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव शासन को प्राप्त हो गए हैं। इनमें से कुल 271 करोड़ के प्रस्ताव नाबार्ड को प्राप्त हो गए हैं, इन 271 करोड़ के प्रोजेक्ट्स में से 210 करोड़ की डीपीआर नाबार्ड को प्राप्त हो गई हैं। 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, सी. रविशंकर, धीराज सिंह गर्ब्याल एवं सीजीएम नाबार्ड पंकज यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्राईमरी सेक्टर पर जोर देते हुए, ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत् अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के निर्देश विभागों को दिए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने प्रोजेक्ट अगले तीन दिन में पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं की प्रतिपूर्ति के लिए भी प्रस्ताव शीघ्र अपलोड किए जाएं, ताकि समय से प्रतिपूर्ति जारी की जा सके। उन्होंने धीमी गति से चल रहे प्रोजेक्ट्स पर भी चिंता जाहिर करते हुए पुरानी परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय सचिव स्लो गोईंग प्रोजेक्ट्स की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए कार्यों को पूर्ण कराएं। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागों द्वारा एकीकृत दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रोजेक्ट तैयार करने पर ही किसी क्षेत्र में योजनाओं का उचित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। कृषि-बागवानी क्षेत्र में सम्पूर्ण लिंकेज के साथ एक से अधिक क्लस्टर्स को शामिल करते हुए बड़े प्रोजेक्ट बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट्स में एक क्षेत्र के आसपास के सभी क्लस्टर्स को कोल्ड चेन, इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन आदि की सुविधा एक ही प्राजेक्ट के अंतर्गत मिल सके। मुख्य सचिव ने इसके लिए नाबार्ड से तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध कराए जाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड को गतिशक्ति पोर्टल का एक्सेस उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह सभी परियोजनाओं का अध्ययन कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 4, 5 क्षेत्र चिन्हित करते हुए इन चिन्हित क्षेत्रों के एक सम्पूर्ण लिंकेज प्लान तैयार करने में तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध करा सकें। इस पर नाबार्ड ने शीघ्र एक टीम लगाए जाने के आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यान विभाग को पॉलीहाऊस परियोजना को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु सचिव स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करते हुए लगातार निगरानी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को भी सभी जनपदों में बड़े स्तर के अस्पतालों को स्थापित कर दूरस्थ क्षेत्रों में पशुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जो प्रोजेक्ट पूर्ण हो चुके हैं, उन प्रोजेक्ट्स के पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र एवं रिपोर्ट, शीघ्र से शीघ्र नाबार्ड को उपलब्ध कराए जाएं। बैठक के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1 हजार करोड़ के प्रस्ताव का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 500 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव शासन को प्राप्त हो गए हैं। इनमें से कुल 271 करोड़ के प्रस्ताव नाबार्ड को प्राप्त हो गए हैं, इन 271 करोड़ के प्रोजेक्ट्स में से 210 करोड़ की डीपीआर नाबार्ड को प्राप्त हो गई हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, सी. रविशंकर, धीराज सिंह गर्ब्याल एवं सीजीएम नाबार्ड पंकज यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026

नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड के सबसे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 52 गिरफ्तार

नैनीताल: उत्तराखंड पुलिस ने अनैतिक व्यापार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नैनीताल पुलिस ने रामनगर स्थित एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में छापेमारी कर 11 महिलाओं और एक नाबालिग लड़की सहित कुल 52 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।मुख्य 

बड़ी सफलता: पुलिस के अनुसार, यह राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट मामला है।आरोपियों का विवरण: गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अधिकांश उत्तर प्रदेश और दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

एसएसपी का बयान: नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद रविवार को योजनाबद्ध तरीके से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।पुलिस अब इस रैकेट के मुख्य सरगनाओं और रिसॉर्ट प्रबंधन की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड के सबसे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 52 गिरफ्तार नैनीताल: उत्तराखंड पुलिस ने अनैतिक व्यापार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नैनीताल पुलिस ने रामनगर स्थित एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में छापेमारी कर 11 महिलाओं और एक नाबालिग लड़की सहित कुल 52 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।मुख्य बड़ी सफलता: पुलिस के अनुसार, यह राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट मामला है।आरोपियों का विवरण: गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अधिकांश उत्तर प्रदेश और दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसएसपी का बयान: नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद रविवार को योजनाबद्ध तरीके से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।पुलिस अब इस रैकेट के मुख्य सरगनाओं और रिसॉर्ट प्रबंधन की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026

पौड़ी: टेका मार्ग पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बाल-बाल बची सवारियों की जान

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी शहर स्थित टेका मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक मारुति 800 कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि कार गहरी खाई में गिरने के बजाय पेड़ के सहारे अटक गई, जिससे वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ ने सुरक्षा कवच का काम किया, वरना कार सीधे गहरी खाई में जा गिरती। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया।

पौड़ी: टेका मार्ग पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बाल-बाल बची सवारियों की जान पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी शहर स्थित टेका मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक मारुति 800 कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि कार गहरी खाई में गिरने के बजाय पेड़ के सहारे अटक गई, जिससे वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ ने सुरक्षा कवच का काम किया, वरना कार सीधे गहरी खाई में जा गिरती। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया।

Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026

शराब की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आक्रोश:

 बागेश्वर में पेट्रोल लेकर DM कार्यालय पहुंचे जिला पंचायत सदस्य
बागेश्वर: जनपद के शामा क्षेत्र में शराब की दुकानों पर हो रही अनियमितताओं को लेकर जन-आक्रोश गहराता जा रहा है। सोमवार को जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा और भूपेंद्र कोरंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी (DM) कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब भूपेंद्र कोरंगा विरोध स्वरूप अपने साथ पेट्रोल लेकर कार्यालय परिसर पहुंच गए।

प्रमुख मुद्दे और आक्रोश का कारण

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शामा क्षेत्र में शराब की दुकानों पर लंबे समय से गंभीर अनियमितताएं चल रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

ओवररेटिंग: तय कीमतों से अधिक पर शराब की बिक्री।नाबालिगों को बिक्री: नियमों को ताक पर रखकर कम उम्र के बच्चों को शराब परोसा जाना।प्रशासनिक 

उदासीनता: बार-बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करना।पुलिस की सक्रियता से टला बड़ा हादसा

भूपेंद्र कोरंगा द्वारा पेट्रोल साथ लाने से परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिस बल और LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की टीम ने त्वरित सूझबूझ का परिचय दिया। पुलिस ने तत्काल पेट्रोल को अपने कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी अनहोनी को होने से रोक लिया।प्रशासनिक आश्वासनतनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों और आबकारी अधिकारी के बीच वार्ता कराई। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है, क्योंकि समय रहते हस्तक्षेप से एक बड़ा हादसा टल गया।

शराब की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आक्रोश: बागेश्वर में पेट्रोल लेकर DM कार्यालय पहुंचे जिला पंचायत सदस्य बागेश्वर: जनपद के शामा क्षेत्र में शराब की दुकानों पर हो रही अनियमितताओं को लेकर जन-आक्रोश गहराता जा रहा है। सोमवार को जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा और भूपेंद्र कोरंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी (DM) कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब भूपेंद्र कोरंगा विरोध स्वरूप अपने साथ पेट्रोल लेकर कार्यालय परिसर पहुंच गए। प्रमुख मुद्दे और आक्रोश का कारण प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शामा क्षेत्र में शराब की दुकानों पर लंबे समय से गंभीर अनियमितताएं चल रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ओवररेटिंग: तय कीमतों से अधिक पर शराब की बिक्री।नाबालिगों को बिक्री: नियमों को ताक पर रखकर कम उम्र के बच्चों को शराब परोसा जाना।प्रशासनिक उदासीनता: बार-बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करना।पुलिस की सक्रियता से टला बड़ा हादसा भूपेंद्र कोरंगा द्वारा पेट्रोल साथ लाने से परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिस बल और LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की टीम ने त्वरित सूझबूझ का परिचय दिया। पुलिस ने तत्काल पेट्रोल को अपने कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी अनहोनी को होने से रोक लिया।प्रशासनिक आश्वासनतनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों और आबकारी अधिकारी के बीच वार्ता कराई। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है, क्योंकि समय रहते हस्तक्षेप से एक बड़ा हादसा टल गया।

Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026

देहरादून के आशारोड़ी में फिर बेकाबू हुई रफ्तार, पेड़ से टकराया तेज रफ्तार ट्रक

देहरादून: राजधानी के आशारोड़ी क्षेत्र में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल ने मोर्चा संभाला और त्वरित कार्रवाई शुरू की। वर्तमान में पुलिस प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है और चालक की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देहरादून के आशारोड़ी में फिर बेकाबू हुई रफ्तार, पेड़ से टकराया तेज रफ्तार ट्रक देहरादून: राजधानी के आशारोड़ी क्षेत्र में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल ने मोर्चा संभाला और त्वरित कार्रवाई शुरू की। वर्तमान में पुलिस प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है और चालक की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026