नवाबगंज: एआईएसएफ के 90वें स्थापना वर्ष पर बाराबंकी में देशभर के छात्र नेता जुटेंगे
बाराबंकी में पहली बार ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के 90वें स्थापना वर्ष पर देशभर के छात्र प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय आयोजन होगा।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने रविवार करीब 1 बजे प्रेस वार्ता में बताया कि सांसद पी. संतोष कुमार और पूर्व सांसद सैयद अजीज पाशा सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।