मुज़फ्फरनगर: मंगल बाजार की उम्मीदों पर बारिश ने फेरा पानी, एक महीने बाद दुकानें लगाने पहुंचे व्यापारी, नुमाइश ग्राउंड जलमग्न
मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में लगने वाला मंगल बाजार इस मंगलवार जलभराव के कारण नहीं लग सका। कांवड़ यात्रा के चलते करीब एक महीने से बंद कारोबार को दोबारा शुरू करने पहुंचे दुकानदारों को ग्राउंड में पानी भरा मिला। मजबूरी में उन्होंने सड़क किनारे दुकानें लगाईं, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। एसडीएम सदर ने दुकानदारों से बातचीत की।