आगरा: थाना एक्ता पुलिस ने लूटकांड का खुलासा किया, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद
थाना एक्ता पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।फिलहाल दोनों आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इस गैंग ने इलाके में अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है।