*चक्रधरपुर: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया वृक्षारोपण*
चक्रधरपुर। प्रखंड अंतर्गत हाथिया पंचायत के ग्राम बाईहातु में आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक वृक्ष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चक्रधरपुर कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए।इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
जी के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर मनाना एक सराहनीय पहल है। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में मदद करेगा, बल्कि भविष्य में ये फलदार वृक्ष स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होंगे।
कार्यक्रम में जिला इंटक अध्यक्ष सुरेश संवैया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार,प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा,राज हासदा, दिनेश गोप, गणेश केराई, नागेश केराई , गोमा केराई, सिदियु केराई, मंगल बोदरा, शिवा हासदा, सुनील महतो आदि उपस्थित थे।
#citilivejharkhand #tradeengreaals #nonfollowers #facebookpost #facebookvideo #RahulGandhi