पाकुड़: रेल पुलिस ने गुमानी से स्क्रैप चोरी करते युवक पकड़ा
Pakaur, Pakur | May 30, 2024 रेल स्क्रैप की चोरी करने के मामले में कासिम शेख नामक शख्स को रेलवे सुरक्षा बल ने गुमानी से गिरफ्तार किया है ।बताया जा रहा है गिरफ्तार शख्स 8.4.24 के मामले में पूर्व से आरोपी था ।जिसे मंगलवार देर रात रेलवे सुरक्षा बल के एसआई पी.के.चौधरी ने रंगे हाथ पकड़ा है रेलवे एक्ट 66 और 147 के तहत कांड संख्या 02/24 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है ।