पाकुड़: लोकसभा चुनाव को लें पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च निकाल किया बूथ भ्रमण
Pakaur, Pakur | May 28, 2024 पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस के जवानों ने कमर कस ली है। पुलिस ने शहरी व ग्रामीण इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। असामाजिक तत्व को कड़ा संदेश दिया। इसी दौरान मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार साहा व सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर राम साहा यादव के नेतृत्व ने फ्लैग मार्च निकाला।