पाकुड़: उपायुक्त ने सभागार में डिस्पैच सेन्टर की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की
Pakaur, Pakur | May 29, 2024 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में बुधवार को आसनढीपा स्थित बनाये गये डिस्पैच सेंटर की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक की। साथ ही डिस्पैच सेन्टर से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने और उनके सहयोग व सुविधा हेतु हेल्पडेस्क, मेडिकल टीम, कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग समेत कोषांगो के अधिकारियों से वार्ता की।