जांजगीर: साप्ताहिक जनदर्शन में 67 आवेदक पहुंचे, कलेक्टर ने सुनी उनकी समस्याएं
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगें सुनीं। जनदर्शन में कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।