डुमरा: 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 37 अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने 948.6 लीटर देसी शराब की बरामद
सीतामढ़ी जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने को लेकर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।