जमुई: डुमरजोर के पास पुलिस ने अमूल डेयरी लिखी मैजिक वाहन से 55 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, चालक व उपचालक गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Apr 17, 2026 गरही थाना की पुलिस ने दूध की आड़ में की जा रही शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। डुमरजोर के पास से अमूल डेयरी लिखी मैजिक वाहन को 55 पेटी यानि 487.8 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ जब्त किया गया है, साथ ही चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की गई है। उक्त जानकारी शुक्रवार की शाम 5:00 बजे दी गई है।