कल्जीखाल के अंतर्गत ग्राम कांडा निवासी एक व्यक्ति भालू के हमले में घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को उपचार के लिए सतपुली स्थित हंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कांडा निवासी **कुलदीप सिंह (54)** रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे ग्राम धौलधार से मजदूरी का काम कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धौलधार से करीब एक किलोमीटर आगे अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।