चौरीचौरा: नाग पंचमी पर कोटेदारों को मिली सौगात, मानदेय बढ़ोतरी पर जताई खुशी
नाग पंचमी के पावन अवसर पर चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के कोटेदारों के सम्मान और गौरव को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात मिलने पर कार्यक्रम आयोजित कर खुशी जताई गई। कोटेदारों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ अन्नपूर्णा भवन की सौगात मिलने पर उपस्थित लोगों ने इसे कोटेदारों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।