🚨 वल्दियाखान में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, यातायात हुआ बाधित 🌲
हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर वल्दियाखान के पास अचानक चीड़ का पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई। मौके से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने तुरंत जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देकर पेड़ हटाने और यातायात सुचारू कराने की कार्रवाई शुरू कराई।
इस दौरान कुछ दोपहिया चालक पेड़ के नीचे से निकलने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षा के मद्देनज़र रोका गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
पूरी खबर पढ़ें और अपने आसपास की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें I7 News के साथ।
#I7News #Haldwani #Nainital #Baldiyakhan #DeepakRawat #KumaonCommissioner #RoadBlocked #TreeFall #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniNews #NainitalNews #TrafficUpdate #DisasterManagement #BreakingNews #I7NewsLive