🚧 हल्द्वानी गोलपार पुल की अप्रोचिंग रोड का कार्य पिछले 2 वर्षों से अधूरा!
गोलपार पुल की अप्रोचिंग रोड का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल, जाम और खराब सड़क के कारण लोगों में लगातार नाराज़गी बढ़ रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों, विशेषकर हल्द्वानी विधायक की ओर से भी कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने वोट के माध्यम से जवाब देंगे।
🗣️ आपकी क्या राय है? क्या गोलपार पुल की अप्रोचिंग रोड का निर्माण अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📍 I7 News – आपकी आवाज़, आपकी खबर
#Haldwani #GolaparBridge #Golapar #HaldwaniNews #Uttarakhand #RoadConstruction #PublicIssue #Development #Vote2027 #Nainital #I7News #UttarakhandNews #PublicVoice #Infrastructure #LocalNews