सागर नगर: सब्जी मंडी में साप्ताहिक अवकाश के विरोध में सब्जी उत्पादक कृषकों ने कलेक्टर कार्यालय में दिया ज्ञापन
सब्जी मंडी में साप्ताहिक अवकाश के फैसले के विरोध में सकल सब्जी उत्पादक कृषक कल्याण एसोसिएशन के नेतृत्व में सब्जी उत्पादक कृषकों ने मंगलवार सुबह 11 बजे को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कृषकों का कहना है कि सब्जी उत्पादन सतत प्रक्रिया है, अवकाश होने से सब्जियां खराब होंगी और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।