बदायूं: उझानी के गिरधरपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए
Budaun, Budaun | Nov 19, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बदायूं दिल्ली राजमार्ग पर गिरधरपुर गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार थाना उझानी क्षेत्र के अथईया गांव के रहने वाले 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र चोबसिंह व बाइक पर सवार 18 वर्षीय विमलेश पुत्र तेजराम गंभीर रूप से घायल हो गए ।हादसे के बाद राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई ।