पटियाली: थाना सिकन्दरपुर वैश्य के पनसोती गांव की लापता किशोरी का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, इलाके में मचा हड़कंप
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम पनसोती की रहने वाली लापता 14 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर पानी से भरे गड्ढे में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।