कटोरिया: अबरखा में डीएम और एसपी ने सावन मेला 2026 के लिए संयुक्त ब्रीफिंग की
Katoria, Banka | Jul 29, 2026 सावन मेला 2026 को लेकर बुधवार दोपहर करीब दो बजे कांवरिया पथ स्थित अबरखा में डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग की गयी। मौके पर सावन मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी को बेहतर समन्वय एवं सेवा एवं श्रद्धा भाव से ड्यूटि करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ड्यूटि में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात भी कही गयी।