सिल्ली: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने PRE SIR कार्यों की समीक्षा की
Silli, Ranchi | Apr 28, 2026 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में PRE SIR कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। तमाड़, सिल्ली, खिजरी एवं माण्डर विधानसभा क्षेत्र में PRE SIR संबंधी कार्याें की ऑनलाइन समीक्षा करते हुए उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन के निर्देश दिये।