गोरखपुर: गुलरिहा थाने पर सपा सांसद प्रत्याशी काजल निषाद का रौब जमाते वीडियो आया सामने
जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। कहीं भी बैनर पोस्टर ना लगे उसको लेकर लोगों को पुलिस जागरूक भी कर रही है। सपा सांसद प्रत्याशी काजल निषाद अपने कार्यकर्ताओं के सामने गुलरिहा थानेदार पर रौब जमाती नजर आ रही है। दरअसल मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र की एक गांव का है, जहां पर बैनर पोस्टर लगा हुआ था, जिसने बैनर लगाया था पुलिस ने उसे थाने पर बुलाया था।