पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर रेल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत वास्तविक धारकों को लौटाए 101 मोबाइल
पटना जंक्शन पर पटना रेल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज 101 मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को लौटाया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रेल एसपी ने बताया आज 16वी बार रेल पुलिस द्वारा मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को लौटाया गया. जिसमें मुख्य रूप से कुछ खोए हुए मोबाइल है तो कुछ चोरी के मोबाइल है. वापस किए गए हुए मोबाइल का अनुमानित राशि लगभग साढे 15 लाख रुपए है.