पटना ग्रामीण: विशेष समकालीन अभियान में पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
25 सितंबर 2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं विधि व्यवस्था को संधारण हेतु विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. जिसमें 16 ट्रैक्टर ,एक हाईवा, 1506 लीटर विदेशी शराब, 302 लीटर देसी शराब, एक ट्रक, एक कार, एक ई -रिक्शा एवं तीन बाइक को जप्त किया गया साथ ही तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.