पटना ग्रामीण: दीघा के पॉलशन रोड में दुकान में चोरी करने घुसे दो चोरों की जमकर पिटाई, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पॉलशन रोड में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत की दुकान में चोरी करने दो लोगों ने दुकान मालिक रंगे हाथ पकड़ लिया। नाराज दुकान मालिक समेत कई लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती में कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दुकान मालिक समेत 4 को गिरफ्तार किया है।