नरवर: मगरौनी कृषि उपज मंडी में धान के भाव में उछाल, सोमवार को 3,900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे दाम
शिवपुरी जिले की मगरौनी कृषि उपज मंडी में सोमवार को धान की आवक लगातार जारी रही। मंडी में किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में धान की बिक्री की गई। अच्छी गुणवत्ता वाले धान का अधिकतम भाव 3,900 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया, जिससे किसानों में उत्साह देखने को मिला।